इटारसी। श्री द्वारिकाधीश महिला मंडल के तत्वावधान में 24 सितंबर से डांडिया एवं गरबा महोत्सव का आयोजन सरला मंगल भवन सूरजगंज में होगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव में शाम 7 बजे से गरबा-डांडिया प्रस्तुति होंगी।
कार्यक्रम संयोजक हेमा पुरोहित ने ने बताया कि महिला मंडल ने महिलाओं, युवतियों और बच्चों के लिए विशेष पुरस्कार रखे हैं। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। बच्चों के खानपान की व्यवस्था कैंपस में ही रहेगी। आयोजन में केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
महिला मंडल का डांडिया महोत्सव कल से
For Feedback - info[@]narmadanchal.com