इटारसी। पुरानी इटारसी स्थित राम बसेरा महिला वृद्ध आश्रम में कोर्ट की प्रथम श्रेणी न्यायाधीश सपना पोर्ते ने पहुंचकर महिलाओं सहित गणमान्य नागरिकों को महिलाओं को उनके हक बने नियम कानूनों की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने हेतु आगे आकर साहस दिखाने की अपील की।
श्रीमती सपना पोर्ते ने उन्हें भरण पोषण अधिनियम, घरेलू हिंसा, संपत्ति से बेदखल करने संबंधी अनेक जानकारी भी दी। कार्यक्रम संचालन रामशंकर मेहतो ने किया। इस अवसर डॉ.टिकारिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
महिला वृद्धाश्रम में दी कानून की जानकारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







