---Advertisement---

मां के भजनों के साथ गूंजे देशभक्ति के तराने

By
On:
Follow Us

इटारसी। समीपस्थ सोनतलाई में नवरात्रि के अवसर पर देवी जागरण में मां के भजनों के साथ देशभक्ति के तराने भी गूंजे और जय-जय श्रीराम के नारों से पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम में इंदौर की प्रसिद्ध भजन गायिका दीपिका, भोपाल की निशा एवं टी-सीरीज कलाकार बसंत बतरा ने भजनों की सरिता बहायी जिसमें में पूरी रात ग्रामीण भक्ति की डुबकी लगाते रहे।
ग्राम सोनतलाई में 15 वे वर्ष में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा समारोह के अंतर्गत आयोजित देवी जागरण में करीब 5 हजार भक्तों ने आनंद प्राप्त किया। टी-सीरीज कलाकार बसंत बतरा ने श्री गणेश वंदना के साथ ही मां का जगराता है एवं 9 दिन मेला लगो मां के द्वारा सहित निरंतर पांच भजन प्रस्तुत किए। इन्दौर की दीपिका ने मां मेरी कर दीजो कमाल ज्योता वाली, अकरम खान ने राम जी की निकली सवारी, कुमारी निशा ने मेला लगो मां लगो मैया के द्वारे एक मेला लगो के साथ पांच भजनों की प्रस्तुति दी। दर्शकों की मांग पर बसंत बतरा ने मुकेश कुमार की आवाज में हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है, गीत गाया। दीपिका ने मेरे वतन के लोगों प्रस्तुत किया। संयोजक राजीव दीवान ने भी 5 भजनों की प्रस्तुति दी। प्रवक्ता गिरीश पटेल ने संचालन किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.