इटारसी। बंगाली कालोनी खेड़ा में दो पक्षों में हुई मारपीट पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने विनोती बाई पति संजीव अधिकारी 35 साल निवासी बंगाली कालोनी की शिकायत पर रिंकू पिता दिलीप अधिकारी 35 वर्ष, छोटू अधिकारी पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया वहीं रिंकू पिता दिलीप अधिकारी 35 वर्ष की शिकायत पर संजीव अधिकारी, विनोती अधिकारी दोनों पर घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
मारपीट पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








