विवाद के बाद ओएफ ने वाहन का इंतज़ाम किया
इटारसी।
आज सुबह मार्निंग वॉक के समय आर्डनेंस फैक्ट्री कर्मचारी की हृदयाघात से मौत हो गयी। घटना के वक्त मैदान में खेल रहे कुछ बच्चों ने उनको गिरते देखा और उन्होंने अन्य कर्मचारियों को खबर की। उक्त कर्मचारी को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आर्डनेंस फैक्ट्री में चार्जमेन के पद पर कार्यरत मुनीम किरार नामक कर्मचारी सुबह मैदान पर मॉर्निंग वॉक पर आया था कि उसी दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा। उनको अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। इस दौरान उनके परिजनों ने उनके शव को अपने गांव मुरैना ले जाने की इच्छा जाहिर की और आर्डनेंस फैक्ट्री प्रबंधन से वाहन का इंतजाम करने को कहा। पहले तो प्रबंधन ने वाहन का इंतजाम करने से मना कर दिया तो अस्पताल परिसर में मौजूद करीब ढाई से तीन सौ कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में प्रबंधन से बातचीत करके मामला सुलझाया और प्रबंधन ने उनके परिवार को मुरैना तक जाने के लिए वाहन का इंतजाम किया जबकि शव वाहन के लिए कर्मचारियों ने ही अलग से वाहन का इंतजाम किया।
मार्निंग वॉक पर आए ओएफ कर्मी की मौत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







