इटारसी। आज इटारसी-नागपुर रेल लाइन किनारे दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिले हैं। इनमें से एक की पहचान हो चुकी है जबकि दूसरा अज्ञात है। एक शव इटारसी-नयायार्ड मार्ग किनारे करीब 30 वर्षीय युवक की है जो काफी सड़ चुकी है और काफी बदबू आ रही है। शव अर्धनग्न अवस्था में है और शरीर पर केवल एक बनियान ही है। एक शव कालाआखर के पास मिला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालाआखर के पास रेल लाइन किनारे शव मिला है। मृतक के पास आधार कार्ड और डायरी मिली थी, इसके आधार पर उसके परिजनों को खबर की। मृतक का नाम कयूम खान, पिता मुनीर खान नयाबसेरा कोटरा सुल्तानाबाद का रहने वाला था। सूचना के बाद उसके परिजन इटारसी आ गए हैं।
मिले दो शव, एक ज्ञात, दूसरा अज्ञात
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








