बनखेड़ी। केंद्र सरकार के मोडल एक्ट (Modal act) के विरोध में बनखेड़ी मंडी कर्मचारी गुरुवार को सामूहिक हड़ताल पर रहे। मंडी कर्मचारियो ने भोपाल मंडी बोर्ड के सयुंक्त संघर्ष मोर्चा के आव्हान पर एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लिया। बड़ी संख्या में मंडी कर्मचारी, हम्मालों ने बनखेड़ी तहसीलदार प्रमेश जैन को
ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि मोडल एक्ट (Modal act) के कारण प्रदेश की मंडियों में कृषको, व्यापारियों में अराजकता का माहौल निर्मित हो रहा है। सयुंक्त मोर्चा द्वारा पत्रों के माध्यम से अपनी मांगों के संबंध में शासन एवं मंडी बोर्ड से समस्या का निराकरण करने का आग्रह किया।गया | परंतु कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।
मंडी कर्मचारी सतीश शुक्ला ने बताया कि यदि मोडल एक्ट (Modal act) वापस नहीं लिया गया तो सयुंक्त संघर्ष मोर्चा के आव्हान पर आगे भी मंडी कर्मचारियों, हम्मालों का संघर्ष जारी रहेगा। ज्ञापन सौपने में मंडी सचिव भाईजी कीर, सतीश शुक्ला, सत्यम गुप्ता, मुकेश नेमा, रूप सिंह रघुवंशी, हरिमोहन कौरव, ममता चौधरी, रणवीर मिर्धा, सुरेश माहेश्वरी, सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

मोडल एक्ट (Modal act) के विरोध में मंडी बंद रही कर्मचारियों ने ज्ञापन सौपा

For Feedback - info[@]narmadanchal.com