इटारसी। एक तरफा प्रेम में पागल, थाना तवानगर अंतर्गत ग्राम कोठा में शादी से मना करने पर युवती के गले में चाकू से हमला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आज तवानगर में उसका जुलूस भी निकाला।
गौरतलब है कि तवानगर थानांतर्गत ग्राम कोठा गांव निवासी अनिल पिता रेवतीप्रसाद धुर्वे 28 ने तीन दिन पूर्व गांव की एक 23 वर्षीय युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी युवती पर विवाह करने के लिए दबाव बना रहा था। युवती ने जब मना किया तो गुस्से में उसने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। युवती पर युवक ने उस समय हमला किया, जब वह टॉयलेट के लिए रात में घर से बाहर निकली थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का अपराध दर्ज किया था, आज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
युवती को चाकू मारने वाला गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








