कल निकलेगी शोभायात्रा
इटारसी। भगवान परशुराम जयंती महोत्सव पर जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आज सुबह वाहन रैली का आयोजन किया गया। शाम को परशुराम भवन में सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा आनंद मेला सजाया गया। सुबह भवन में भगवान परशुराम के पूजनअर्चन के बाद वाहन रैली पुरानी इटारसी से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए भवन में संपन्न हुई। डीजे की धुन पर उत्साही युवाओं ने नगर भ्रमण करते हुए जय जय परशुराम के नारे लगाए।
रैली में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा, अशोक शर्मा, शैलेन्द्र पाठक, दिनेश उपाध्याय, मनोहर तिवारी, रामसेवक तिवारी, दीपक श्रोती, आलोक दीक्षित, संजय बाजपेयी, प्रकाश दुबे, तरूण शुक्ला, गोलू मिश्रा, आलोक तिवारी, प्रकाश मिश्रा, विश्वामित्र तिवारी, गोपाल शर्मा, जय दीक्षित, नीतू शुक्ला, राकेश दुबे, जितेन्द्र उपरीत, कमल लाटा, विनायक दुबे, कुलदीप दुबे, शिवम पांडेय, सौरभ पांडेय, अखिलेश अवस्थी, प्रीतम तिवारी, अंकित तिवारी, अविनाश तिवारी समेत बडी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
आनंद मेले में सजाए स्टॉल
शाम को भवन में महिला संगठन एवं युवती दल द्वारा आनंद मेले का आयोजन किया गया। मेले में सामाजिक महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, साज—सज्जा के सामान, हैंडक्राफट समेत मनोरंजक गेम्सू के स्टॉल लगाए। मेले को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
कल निकलेगी शोभायात्रा
जयंती महोत्सव के मुख्या आयोजन के तहत कल शाम चार बजे भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। समापन समारोह फ्रेन्डस स्कूल में होगा। कार्यक्रम के मुख्यस आकर्षण गंगाजल एवं राबडी राठौर फेम यशपाल शर्मा होंगे। शर्मा एवं समाज की प्रमुख हस्तियों को विप्र शिरोमणी सम्मान से नवाजा जाएगा। आयोजन को लेकर भव्य स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शोभायात्रा का कई सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
युवाओं ने निकाली वाहन रैली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com