होशंगाबाद। एसपी आशुतोष प्रताप सिंह की पहल पर जिले के पुलिस जवान अब योग सीखेंगे। योग शिविर 22 मार्च से शुरू हो रहा है। यह शिविर पुलिस लाइन के मंगल भवन में लगाया जा रहा है। महर्षि वेद व्यास योग शिक्षा एवं शोध समिति के अध्यक्ष आर्य रघुवीर सिंह राजपूत योग का प्रशिक्षण देंगे।
पुलिस आरआई जगदीश पाटिल ने बताया कि पुलिस कर्मियों को तनाव और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाने के लिए पांच दिवसीय योग शिविर लगाया जा रहा है। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस लाइन, पुलिस कंट्रोल रूम, रेडियो कार्यालय, थाना कोतवाली, थाना देहात, यातायात थाना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजनों द्वारा योगाभ्यास किया जाएगा।
योग सीखेंगे पुलिसकर्मी, कल से शिविर प्रारंभ
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








