---Advertisement---

राष्ट्रीय एकता दौड़ के विजेता बने अनिकेत तथा सुनीता

By
On:
Follow Us

राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं : कलेक्टर
होशंगाबाद। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में रन फॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ में बालक वर्ग में अनिकेत राजपूत तथा बालिका वर्ग में सुनीता यादव विजेता रहीं। दौड़ कलेक्ट्रेट परिसर से प्रात: 7:30 बजे आरंभ हुई। सदर बाजार, नेहरू पार्क, अस्पताल चौक, सराफा होते हुए सेठानी घाट पर समाप्त हुई। इस दौड़ में बालक वर्ग में हरिप्रसाद निमोदव को दूसरा तथा नीरज यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में दूसर स्थान अर्चना, तीसरा स्थान सरिता धुर्वे तथा चौथा स्थान आरती पटवा को प्राप्त हुआ। दौड़ में शामिल धावकों हरि अहिरवार, दया शंकर यादव, रामकृष्ण सेवरिया, शिव कुमार दिलौर, दीपक नावड़ा, राहुल कहार, धर्मेन्द्र चौहान, कुमारी निर्मला तथा के.एन.त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। विजेताओं का स्वागत सेठानी घाट में आयोजित समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश खंडेलवाल, कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, एडीएम श्री मनोज सरियाम, अतिरिक्त पुलिय अधीक्षक श्री शशांक गर्ग तथा एसडीएम श्री मनोज उपाध्याय एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री ए.एस.गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री लवानिया ने कहा कि लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से स्वतंत्रता के बाद देश का एकीकरण हुआ। उन्होने जीवन भर देश की एकता और अखंडता के लिये प्रयास किया। उनके जन्म दिन पर राष्ट्रीय एकता दौड़ आयोजित कर हम सरदार पटेल को नमन करते है। उन्होने कहा कि इस दौड़ के माध्यम से जन-जन तक राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाएं। दौड़ में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। नियमित व्यायाम तथा खेल कूद में भाग लेने से हमारा तन-मन स्वास्थ रहता है। सभी विद्यार्थी हंसते और मुस्कराते हुए जीवन की प्रतिस्पर्धा में सदैव आगे बढ़ते रहे। दौड़ के विजेताओं को स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को नगरपालिका होशंगाबाद द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेगे।

hbad311017 3
राष्ट्रीय एकता दौड़ कलेक्ट्रेट परिसर से आंरभ हुई। कलेक्टर श्री लवानिया ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष तथा कलेक्टर ने दौड़ का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय एकता दौड़ में विभिन्न कॉलेज तथा स्कूलो के विद्यार्थी, एनसीसी केडेट, पुलिस जवान, खिलाड़ियों,जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम जनता ने भाग लिया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.