राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने 10 क्विंटल गेहूं दिया

Post by: Manju Thakur

Updated on:

होशंगाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने जरूरतमंदों को देने के लिए जिला प्रशासन को अपनी ओर से दस क्विंटल अनाज प्रदान किया है। संगठन की ओर से बताया गया है कि किसान मजदूर ग्रामीण समाज के हितों के संरक्षण के लिए स्थापित संकल्पित मध्य प्रदेश का पहला किसानों मजदूरों का संयुक्त रूप से ट्रेड यूनियन में पंजीकृत संगठन राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ है। संगठन की कार्यपद्धति अनुसार कार्य के 4 भाग है। संगठनात्मक कार्य, संघर्षात्मक कार्य, सृजनात्मक कार्य, सांस्कृतिक कार्य यद्यपि ये चारों भाग परस्पर निर्भर है।
संघ के नेताओं का कहना है कि हमारा देश इस समय कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से गुजर रहा है। किसान भी इस कोरोना संक्रमण काल में परिस्थितियों की कशमकश से जूझते हुए कृषि कार्य को कर रहा है। संगठन उन परिस्थितियों से रूबरू होते हुए अपने क्रांतिकारी विचारों के साथ कुछ रचनात्मक करना चाह रहा। उसी रचनात्मकता को आगे बढ़ाते हुए सृजनात्मक कार्य करते हुए ग्राम इकाइयों के माध्यम से हम जन जागरण कर लोगों अपने घरों में रहने व पूर्ण सुरक्षा बरतते हुए किसानों से कृषि कार्य करने की अपील कर रहा है। इसके साथ ही संगठन जरूरतमंदों मजदूर साथियों को आवश्यक भोजन सामग्री पहुंचाने का कार्य भी कर रहा है। शहरी क्षेत्रों में बहुत से लोग जिनको भोजन नहीं मिल पाता है, उनको प्रशासन के द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जाता है या वह लोग जो किसी शहर से अपने गांव पैदल जा रहे हैं उन्हें भी भोजन सामग्री की उपलब्धता प्रशासन के द्वारा कराई जाती है। ऐसे व्यक्तियों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिला इकाई होशंगाबाद के द्वारा आज 10 क्विंटल गेहूं प्रदान किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!