इटारसी। सेठ लख्मीचंद गोठी धर्मशाला की ओर से जिला प्रशासन के आह्वान पर गोठी परिवार ने जिला रेडक्रास सोसायटी को कोरोना वायरस की रोकथाम और कोरोना पीडि़तों के उपचार के लिए 41 हजार रुपए का चेक भेंट किया। आज गोठी परिवार की ओर से वयोवृद्ध गांधीवादी समीरमल गोठी ने अपने परिजनों के साथ यह चेक अनुविभागीय अधिकारी हरेन्द्रनारायण को अपने निवास पर सौंपा है।
इस अवसर पर तहसीलदार तृप्ति पटेरिया, नायब तहसीलदार ऋतु भार्गव, विनय प्रकाश ठाकुर, गोठी परिवार से सुधीर गोठी, संजय गोठी, संदीप गोठी, संजीव हनी गोठी, वरिष्ठ पत्रकार जम्मूसिंह उप्पल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर समीरमल गोठी ने कहा है कि आमजन को कोरोना के खिलाफ संघर्ष में सरकार का साथ देना चाहिए और लॉक डाउन के दौरान शासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए। जो सक्षम हैं, उनको आर्थिक सहयोग भी करना चाहिए।








