---Advertisement---

रेत के अवैध उत्खनन तथा परिवहन पर कडी कार्यवाही करे : कलेक्टर

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। कलेक्ट्रेट के रेवा सभाकक्ष मे राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आडिट आपत्तियों के निराकरण तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का तय समय सीमा मे निराकरण करे। लंबित 1 वर्ष से अधिक अवधि के प्रकरण प्राथमिकता से निराकृत करे। राजस्व प्रकरण सतप्रतिशत आनलाईन दर्ज किये जा रहे है। इनका निराकरण भी सतप्रतिशत आनलाईन दर्ज करे। नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण आनलाईन दर्ज कराये। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन मे संतोष जनक निराकरण करके जिले को प्रदेश मे प्रथम स्थान दिलाने के लिये अधिकारियों को बधाई दी।
कलेक्टर ने कहा कि नर्मदा नदी मे रेत का उत्खनन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। रेत का अवैध उत्खनन तथा परिवहन करने वालो के विरूद्ध कडी कार्यवाही करे। बिना किसी भय तथा दवाब के प्रकरण दर्ज करे। अवैध परिवहन पर की गई कार्यवाही का प्रतिदिन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। राजस्व अधिकारी बैको की लंबित ऋणों की वसूली भी तत्परता से कराये। इसके लिये बैक अधिकारियो के सहयोग से वसूली शिविर लगाये। जाति प्रमाण पत्र के लगभग 10 हजार आवेदन पत्र लंबित है। इनका 7 दिवस में अनिवार्य रूप से निराकरण करके जाति प्रमाण पत्र जारी करे। उन्होने कहा कि कुपोषण मिटाने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग अटल बाल पालको के सहयोग से अभियान चला रहा है। आंगन बाडी केन्द्रो का नियमित निरीक्षण करे तथा अटल बाल पालको को प्रोत्साहित करे।
बैठक मे कलेक्टर ने डायवर्सन, नक्शा डिजिटायजेशन, राजस्व अभिलेखों के कम्प्यूटरी करण की समीक्षा की। उन्होने कहा कि अतिक्रमण के दो प्रकरण लंबे समय से लंबित है इनका तत्काल निराकरण करे। अतिक्रमण के प्रकरणों की जानकारी आनलाईन दर्ज करे। जनसुनवाई में भी बडी संख्या मे प्रकरण लंबित है। इनका निराकरण करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। लोकसेवा गारंटी योजना मे अधिकारियो ने सरानीह कार्य किया है। सभी राजस्व अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करे। अन्य विभागो के कार्यो तथा योजनओ के क्रियान्वयन पर भी निगरानी रखे। राइपेरियन जोन नर्मदा नदी मे वनस्पति रोपण तथा 2 जुलाई को जिले भर मे किये जाने वाले वृक्षारोपण की भी तैयारी कराये। प्रत्येक पंचायत का भ्रमण कर नर्मदा सेवा परिवारो के सदस्यो से संपर्क कर वनस्पति रोपण की तैयारी कराये।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी पेय जल व्यवस्था, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो, पेंशन वितरण तथा उचित मूल्य दुकानो से खाद्यन वितरण की भी नियमित निगरानी करे। बैठक मे 7 जून को आयोजित होने वाले दिव्यांग विवाह समारोह, ग्रामोदय अभियान में प्राप्त प्रकरणों के निराकरण, गरीबी रेखा की सूची से नाम काटने तथा आपदा प्रबंधन के संबंध मे की जा रही तैयारियो की भी समीक्षा की गई। बैठक मे एडीएम मनोज सरियाम सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.