इटारसी। रेलवे कर्मचारियों ने रविवार को मानवता का परिचय देते हुए कैरिज बैगन रिपेरिंग वर्कशॉप सिक लाइन परिसर में नाली में फंसी एक गाय को निकालकर उसकी जान बचायी और उसका सुरक्षित प्रसव कराया। घायल गाय को देखरेख करने एक रेलकर्मी ने अपने घर ले गया।
मिली जानकारी के अनुसार सीएंडडब्ल्यू के कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान एक गाय को वर्कशाल की सिक लाइन में फंसे देखा। रेलवे कर्मचारियों ने इंसानियत का परिचय देते हुए गाय को निकाला और गाय का सुरक्षित प्रसव कराया। कर्मचारियों ने गाय और बछड़े को रेल ट्रॉली की मदद से उठाकर कार्यालय के पास लाकर रखा ताकि कुत्ते, बछड़े को नुकसान न पहुंचायें। शाम होने तक एक रेलकर्मी गाय को ऑटो से अपने घर ले गया। गाय घायल है और उसकी देखरेख करके उसे अपने पैरों पर खड़ा होने तक उसकी ेदेखरेख की जाएगी।
रेलकर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराके बचायी गाय की जान


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






