इटारसी। डीजल लोको शेड में विद्युत लोको के अनुरक्षण का काम रेलवे बोर्ड द्वारा दिए जाने के बाद दोनों कर्मचारी संगठन के संयुक्त मोर्चा वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाईज यूनियन के तत्वावधान में जंगी प्रदर्शन शुरु कर दिया है। रेलकर्मी 25 से 27 तक रोज सुबह 8 बजे एवं 10 बजे प्रदर्शन कर रहे हैं।
रेल कर्मचारियों की संगठनों की मांग है कि डीजल शेड में विद्युत लोको के अनुरक्षण का कोई सेटअप नहीं है, यह उपलब्ध हो, यहां विद्युत लोको का कोई स्पेयर पाट्र्स भी नहीं है, इसे उपलब्ध कराया जाए, यहां के कर्मचारियों को विद्युत लोको का कोई ज्ञान भी नहीं है, उन्हें ट्रेनिंग दी जाए, विद्युत लोको आने से डीजल लोको के शेड्यूल ओवर ड्यू हो रहे हैं, डीजल शेड में लोको अनुरूप कर्मचारियों की संख्या घट गई है, आज डीजल एवं विद्युत लोको मिलाकर 203 है लोको है, जबकि स्टाफ मात्र 170 का है। विद्युत लोको के शेड्यूल की जानकारी, शेड्यूल फार्म, स्पेयर पाट्र्स आदि कुछ भी उपलब्ध नहीं है, फिर भी प्रशासन जबरदस्ती कार्य करा रहा है।
प्रदर्शन में डब्ल्यूसीआरएमएस डीजल शाखा अध्यक्ष प्रकाश यादव, सचिव महाकालेश्वर कश्यप, कोषाध्यक्ष विनोद वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कलोसिया, रामराजा यादव, हीरामन, देवेन्द्र, सोनू, आनंद, अकबर खान, तेजराम, संतोष, विनोद, डब्ल्यूसीआरईयू के डीजल शाखा अध्यक्ष मनोज रैकवार, सचिव घनश्याम दुगाया, केशव हनोतिया, अनुभव पाल, उमेश निकम आदि उपस्थित रहे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
रेलवे की दोनों संगठन के संयुक्त मोर्चा का आंदोलन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com