इटारसी। आज वर्धमान महाविद्यालय के विस्तार समिति के तत्वावधान में शिक्षा संकाय के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ग्राम सोनासांवरी में रैली निकालकर एवं मानव श्रंखला के द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए जागरूक किया। ग्राम की महिलाओं को अपने घर एवं आसपास के वातावरण एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाने में उनकी महती भूमिका पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विस्तार समिति की संस्था प्रभारी डॉ. श्रीमती प्रमिला द्विवेदी एवं सहायक प्राध्यापिका रेखा रावत ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता संबंधी विषय पर शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पीके पाटिल सहित समस्त प्राध्यापकों ने सहभागिता दी।
रैली निकालकर स्वच्छता हेतु जागरूक किया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








