इटारसी। पिछले लम्बे समय से लोग घर में अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। कोविड-19 का भय लोगो के मन से दूर करने के लिए, लॉक डाउन फन मस्ती ग्रुप द्वारा अनेक प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जिनके माध्यम से लोगों को व्यस्त रख कर उन्हें उत्साहित करने का काम बड़ी कुशलता से किया जा रहा है।
कार्यक्रमों की इसी श्रंखला में लॉक डाउन फन मस्ती ग्रुप के सभी सदस्यों एवं परिवारों द्वारा लाक डाउन पीरियड में अपने अपने शहरों एवं घरों में रहते हुए भारतवर्ष की जानी-मानी फिल्में शोले और हेराफेरी के पात्रों को जीवंत करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर हेराफेरी के बाबू राव गणपत आपटे से लेकर शोले के गब्बर सिंह, जय वीरू, बसंती, ठाकुर आदि का रोल सभी ने बड़ी शिद्दत के साथ निभाया।
लॉक डाउन : फिल्म शोले और हेराफेरी के पात्रों को किया जीवंत

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







