---Advertisement---

वाहन रैली 26 को, 27 को निकलेगी शोभायात्रा

By
On:
Follow Us

परशुराम जयंती समारोह 23 अप्रैल से, कई प्रतियोगिताएं होंगी
इटारसी। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में 23 अप्रैल से परशुराम जयंती समारोह के कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। इस दौरान 26 अप्रैल को समाज के युवाओं द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी, सर्व ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा परशुराम भवन में आनंद मेले का आयोजन किया जाएगा तो 27 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 29 को सुबह भगवान परशुराम का पूजन-अभिषेक होगा।
होशंगाबाद जिला सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से परशुराम भवन पहली लाइन में सभी आयु वर्ग के लिए कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कैरम के लिए संयोजक जितेन्द्र उपरीत, राकेश दुबे और सर्वेश शर्मा रहेंगे तो शतरंज के लिए विष्णु राजोरिया, राघवेन्द्र पांडेय, अजय शुक्ला और हिमांशु दुबे रहेंगे। इसी दिन शाम 6 बजे से गायन प्रतियोगिता होगी। इसमें 5 वर्ष से 9 वर्ष, 10 से 14 वर्ष और 15 वर्ष से किसी भी आयु वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता होगी। इसके संयोजक संदीप तिवारी, अखिल दुबे, मनीष जोशी, रजत मिश्रा, कमल शुक्ला डेजी रहेंगे। 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से बाल रंग प्रतियोगिता में खेलकूद होंगे। इसके 4 से 8 वर्ष आयु वर्ग के लिए फिल द बास्केट रेस, रस्सी दौड़ और बोरा दौड़, 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लिए गुब्बारे फुलाओ प्रतियोगिता, रस्सी दौड़ और बोरा दौड़ होगी।
इसी तरह से क्राफ्ट प्रतियोगिता में आइस क्रीम की स्टिक से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण, ड्राइंग प्रतियोगिता में क्रिकेट मैच का मैदान बनाना होगा। इसमें ड्राइंग सीट समिति देगी, प्रतियोगी को कलर साथ लाना होगा। इसके संयोजक बीना तिवारी, प्रीति दुबे, सुधा शर्मा, शीतल दुबे, आयुषी तिवारी और आयुषी जोशी रहेंगी। इसी दिन शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत ग्रुप ए में 1 से 3 वर्ष आयु वर्ग, ग्रुप बी में 4 से 8 वर्ष आयु वर्ग, ग्रुप सी 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लिए फैंसी ड्रेस एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता होगी। डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी सीडी साथ लाना होगा तथा डांस के लिए केवल 3 मिनट का वक्त मिलेगा। इस प्रतियोगिता की संयोजक रचना मिश्रा, रेखा दुबे, मोना अवस्थी, ज्योति मिश्रा, काजल मिश्रा, अभिलाषा तिवारी, काजोल शर्मा, अनुभा तिवारी रहेंगी।
मंगलवार 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से महिला एवं युवती दल के लिए तोरण बनाओ प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता होगी। निबंध का विषय अगर जंगल में भी आरक्षण होता तो गधा जंगल का राजा होता, तथा आरक्षण एक ज्वलंत समस्या रहेगा। महिला मंडल के लिए रामायण पर आधारित प्रश्र मंच प्रतियोगिता रहेगी। इन प्रतियोगिता के लिए संयोजक आभा शर्मा, पूजा तिवारी, निशा लाटा, ममता बाजपेयी, पद्मा शर्मा, काजल शर्मा, पल्लवी उपाध्याय रहेंगी। इसी दिन शाम 6 बजे ग्रुप ए महिला मंडल तथा ग्रुप बी युवती दल के लिए फैंसी ड्रेस एवं डांस प्रतियोगिता होगी। युवती दल द्वारा ड्रामा की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। संयोजक नीरू मिश्रा, रेणुका दीक्षित, कुसुम तिवारी, ज्योति शर्मा, वंदना ओझा, प्रिया तिवारी, रानू उपाध्याय रहेंगी। 26 अप्रैल को सुबह 9 बजे से वाहन से जागरण रैली परशुराम मंदिर नेहरुगंज से निकाली जाएगी। 27 अप्रैल को शाम 4 बजे परशुराम भवन पहली लाइन से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पहली लाइन, सराफा बाजार, श्री द्वारिकाधीश मंदिर के सामने से जयस्तंभ चौक, रेस्ट हाउस के सामने से होकर फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान पहुंचेगी जहां शाम 7 बजे से मुख्य समारोह में महाआरती, विप्र शिरोमणि सम्मान, पुरस्कार वितरण होगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.