प्रमोद गुप्ता
सारणी बेतूल। पावर इंजीनियर एवं एम्प्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी प्रबंधन को घेरने की तैयारी की जा रही है। एसोसिएशन के सुनील सरिआम ने बताया कि 20 अगस्त से 10 सितंबर तक विभिन्न चरणों में कार्यक्रम होंगे जिसके तहत उनकी जो मांगे हैं। उनको यदि प्रबंधन एवं सरकार नहीं मानती है, तो इसका खुलकर विरोध करेंगे। सुनील सरिआम ने कहा कि बताएगी 20 अगस्त को इंदौर में कार्यकर्ता महासम्मेलन सम्मेलन एवं विशाल आम सभा का आयोजन किया जाएगा, जबकि 22 अगस्त को खंडवा विद्युत ग्रह में सम्मेलन का आयोजन होगा। 24 अगस्त को बिरसिंहपुर विद्युत ग्रह में कार्यकर्ता सम्मेलन आम सभा,26 अगस्त को चचाई में और 30 अगस्त को सारणी के गेट क्रमांक 7 पर विशाल आम सभा का आयोजन करके प्रदेश सरकार की नीति और बिजली प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा और 10 सितंबर को भोपाल में विशाल आम सभा का आयोजन करके प्रदेश सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से पावर इंजीनियर एवं एम्प्लाइज एसोसिएशन के माध्यम से उनकी विभिन्न मांगों का समाधान करने की मांग की जा रही है। लेकिन इस और प्रशासन और प्रदेश सरकार ने ध्यान देना उचित नहीं समझा है। जिसकी वजह से 1 सप्ताह का कार्यक्रम निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में कार्यरत 60 हजार विद्युत कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
विद्युत कर्मी करेंगे आंदोलन, रूपरेखा तैयार 20 से होंगे विभिन्न कार्यक्रम
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







