---Advertisement---
City Center
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

विधानसभा चुनाव 8 लाख 54 हजार 243 मतदाता करेंगे मतदान

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका दास और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आज जिले की फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम प्रकाशन के बाद अब जिले में कुल 8 लाख 54 हजार 243 मतदाता हैं। इसमें 4 लाख 49 हजार 932 पुरूष व 4 लाख 4 हजार 274 महिला व 37 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर केडी त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य रिछारिया, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे, निवार्चन सुपरवाइजर कैलाश दुबे सहित होशंगाबाद, सिवनीमालवा, पिपरिया और सोहागपुर के रिटर्निंग आफीसर/अनुविभागीय दंडाधिकारी सहित भारतीय जनता पार्टी से प्रतिनिधि के रूप में सुधीर तिवारी, कांग्रेस से धर्मेन्द्र तिवारी, अनोखीलाल राजोरिया, बहुजन समाज पार्टी से धर्मेन्द्र वंशकार, धनसिंह अहिरवार व रामगोविंद और आम आदमी पार्टी से व्हीपी नेमा, कैलाश सोनकिया, राजेश गुप्ता, अशोक शर्मा और मुजफ्फर अली उपस्थित रहे।
फोटो निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 सिवनीमालवा में 2 लाख 22 हजार 322 मतदाता है, जिनमें 1 लाख 16 हजार 661 पुरूष व 1 लाख 5 हजार 655 महिला व 6 थर्ड जेंडर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 137 होशंगाबाद में 2 लाख 6 हजार 527 मतदाता है, जिनमें 1 लाख 7 हजार 915 पुरूष व 98 हजार 594 महिला व 18 थर्ड जेंडर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 138 सोहागपुर में 2 लाख 19 हजार 74 मतदाता है, जिनमें 1 लाख 16 हजार 529 पुरूष व 1 लाख 2 हजार 539 महिला व 6 थर्ड जेंडर तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 139 पिपरिया में 2 लाख 6 हजार 320 मतदाता है, जिनमें 1लाख 8 हजार 827 पुरूष व 97 हजार 486 महिला व 7 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका दास ने बताया कि जिले के मतदाता जेंडर अनुपात और मतदाता जनसंख्या अनुपात में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मतदान केन्द्रों में नियुक्त बीएलए की सूची निर्वाचन शाखा में शीघ्र जमा करायें। बताया गया कि जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 28 हजार 227 नये मतदाता है जिनमें विधानसभा क्षेत्र सिवनीमालवा में नव मतदाताओं की संख्या 8 अजार 547 है, इसमें 4 हजार 412 पुरूष व 4 हजार 135 महिला मतदाता हैं। इसी तरह से होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार 540 नवमतदाता है, इनमें 2 हजार 926 पुरूष व 2 हजार 614 महिला, विधानसभा क्षेत्र सोहागपुर में 7460 नवमतदाता हैं, इनमें 4 हजार 285 पुरूष व 3 हजार 175 महिला तथा विधानसभा क्षेत्र में 6 हजार 680 नये मतदाता हैं, इनमें 3 हजार 729 पुरूष व दो हजार 951 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के दो लाख 19 हजार 445 युवा मतदाता है, इसमें विधानसभा सिवनीमालवा में युवा मतदाताओं की संख्या 59 हजार 601 है, इसमें 31 हजार 851 पुरूष, 27 हजार 750 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 49 हजार 309 युवा मतदाताओं में से 25 हजार 811 पुरूष व 23 हजार 498 महिला मतदाता हैं। विधानसभा सोहागपुर में 57 हजार 552 युवा मतदाताओं में से 31 हजार 311 पुरूष व 26 हजार 241 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र पिपरिया में कुल 52 हजार 983 युवा मतदाता 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के हैं इसमें 28 हजार 649 पुरूष व 24 हजार 334 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में कुल 1522 सर्विस वोटर पाये गये। इसमें विधानसभा सिवनीमालवा के 445, होशंगाबाद के 310, सोहागपुर के 475 और विधानसभा क्षेत्र पिपरिया के 292 सर्विस मतदाता शामिल है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.