सचिन शुक्ला
शाहपुर। निर्माण कार्यो, शासन की योजनाओं को लेकर जनपद पंचायत के सभागृह में अनुविभागीय समीक्षा बैठक विधायक मंगल सिंग धुर्वे ने ली। अनुविभाग अंतर्गत सभी विभाग के विभागीय अधिकारी उपस्थित हुये।
बैठक में शासन द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, मोक्षधाम योजना, शौचालय आदि योजनाओं की पात्र हितग्राही को शासन की योजना का लाभ पहुचने की समीक्षा की।
विधायक ने ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को निर्देश दिये की प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत हितग्राही के आवास जल्दी प्रारंभ करायें। जो हितग्राही आवास नहीं शुरू कर रहे जनपद पंचायत उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करे। शौचालय, ग्राम चौपाल, सीसी रोड, मोक्षधाम, ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिये।
समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत ढोढरामहु, डाबरी, फोफल्या, ढुमका रैयत आदि सभी 40 ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यो की स्थिति की समीक्षा कर 30 सितम्बर तक कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि गया जो भी पंचायत 30 सितंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करेगी 50 हजार का ईनाम ग्राम पंचायत को दिया जाएगा। 14 वित्त आयोग की राशि स्वीकृत निर्माण कार्य में जो भी ग्राम पंचायत नहीं खर्च करेगी, उन्हें अगली बार राशि नही दी जाएगी साथ ही कार्यवाही भी की जाएगी।
विधायक मंगल सिंग ने ली सरपंच सचिव की क्लास
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







