---Advertisement---
City Center
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

विश्व महिला दिवस : सम्मान, भजन कीर्तन के साथ उपहार भी भेंट किए

By
On:
Follow Us

इटारसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वसहायता समूहों एवं नगर पालिका की महिला कर्मचारियों ने डांस, गायन, भजन एवं समूह की महिलाओं ने वक्तव्य दिये।
मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देशीय विकास समिति के महिला कर्मचारियों को सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मातृछाया समूह की रेखा साहू द्वारा सेनेटरी नेपकिन के उपयोग एवं लाभ पर एक प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया जिसे सभी महिलाओं ने सराहा। संगीता बोरासी ने महिलाओं को स्वसहायता समूह गठन की जानकारी दी गई जिसमें महिलाओं को स्वसहायता समूह गठन के फायदे एवं अपने जीवन स्तर को किस प्रकार उपर उठाया जा सकता इसके बारे में बताया। कार्यक्रम में शहरी आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा, सहायक लेखाधिकारी पीयूष द्विवेदी, मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देशीय विकास समिति के समूह संगठक अजय मंजारिया, संस्था अध्यक्ष मंगला मंजारिया, कमला तिवारी, मुमताज बी, अनिता सैनी, अर्चना विश्वकर्मा, शारदा मथुरिया, राधा मैना एवं समूहों के पदाधिकारी एवं नगर पालिका के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

it8319 12

तत्काल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मां नर्मदा महाविद्यालय में महिलाओं से जुड़े हुए विभिन्न विषयों पर तत्काल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस पर सभी शिक्षक छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शहनाज नजमी मैडम ने किया। ऑर्गेनाइजर राखी मैडम गौर मैडम साइनी मैडम आदि ने भी अपने विचार रखे।
स्वच्छता अभियान में लगी बहनों का सम्मान किया
महिला दिवस पर स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान में लगी बहनो का सम्मान किया। इस मौके पर सभापति राकेश जाधव,युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चोरे, विक्रम डागोरिया,अनमोल डागर उपस्थित थे।

it8319 8

महिला रेलकर्मियों का सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आदर्श रनिंग रूम में कार्य करने वाली 30 महिलाओं का सम्मान किया गया। रेलवे के 18 बंगला स्थित रेलवे रनिंग रूम में कार्यरत महिला कर्मचारियों को विश्व महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। इस अवसर रनिंग रूम चीफ लोको इंस्पेक्टर आरएस तिवारी ने महिलाओं के अधिकारी और कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर लाबी सुपरवाइजर संजय पांडे, आदर्श रनिंग रूम चीफ लोको इंस्पेक्टर आरएस तिवारी, भारत सिक्युरिटी हेमंत मालवीया, 18 बंगला रनिंग रूम के राजीव मिश्रा ने महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आरके पांडे ने किया।

it8319 9

महिला शिक्षकों का सम्मान किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षक कल्याण संगठन ने संगठन से जुड़ी महिला शिक्षकों का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. कश्मीर सिंह उप्पल ने कहा कि देश के सिस्टम में अभी भी महिलाओं को बराबरी का पूर्ण दर्जा नहीं मिला है।
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपल मोहल्ला में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के प्रारंभ में शिक्षक कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश चिमानिया एवं अन्य सभी पदाधिकारियों ने अपने ही संगठन की महिला सदस्यों का सम्मान करते हुए उपहार भेंट किए। इसके बाद अतिथियों का सम्मान भी किया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद श्री उप्पल ने कहा कि देश के राजनैतिक मंचों पर महिलाओं को समान अधिकार की बात तो होती है, लेकिन संसद में आज भी महिलाओं की भागीदारी महज 10 फीसदी ही है। इस अवसर पर अतिथि डॉ. ज्ञानेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज हम महिला दिवस मना रहे हैं इसके लिए देश और दुनिया की प्रतिभावान महिलाओं ने कड़ा संघर्ष किया है।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री पांडेय, शिक्षिका स्मिता एवं मनोजर गुर्जर ने अपने गीतों के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों ने भी महिला दिवस के संदर्भ में अपनी बात रखी। संचालन राजकुमार दुबे ने किया, स्वागत भाषण सुरेश चिमानिया ने और आभार प्रदर्शन सत्येन्द्र तिवारी ने किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.