---Advertisement---

शराब दुकान हटाने अब पुरूष भी आगे आये

By
On:
Follow Us

इटारसी। ग्राम सभा के माध्यम से शराब दुकान हटाने के अभियान में जुटी ग्राम सोनासांवरी की महिलाओं के साथ अब पुरूष भी आ गये हैं। एसडीएम इटारसी की ‘ग्राम सभा’ के माध्यम से गांव से शराब की दुकान हटाने की संवैधानिक व लोकतांत्रिक पहल का पुरूषों ने भी पुरजोर स्वागत किया है ।
गांव के वरिष्ठ नागरिक संगठन, उपभोक्ता मंच, भारत माता उत्सव समिति, शंकर उत्सव समिति, माता मंदिर दुर्गा उत्सव समिति, शंकर मंदिर साईंबाबा उत्सव समिति सहित नवयुवक मंडलों ने भी सक्रिय होकर ग्रामसभा में शामिल होने का संकल्प किया है।
ग्राम कोटवार द्वारा 03 मई, बुधवार दोपहर 1 बजे ग्रामसभा की मुनादी के साथ सूचना पंजी में अनेक महिला पुरूषों के हस्ताक्षर कराये गये है, महिला मोर्चा ने कलेक्टर, एसपी, सीईओ जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत, एसडीएम तथा एसडीओपी इटारसी व थाना प्रभारी इटारसी को पत्र लिखकर ग्रामसभा के समय आने अथवा अपने प्रतिनिधियों को भेजने हेतु अनुरोध किया है। गांव के लगभग 20 प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्स, बैनर्स व पम्लेट्स के माध्यम से ग्राम के नागरिकों से ग्राम सभा में भागीदारी के लिए अनुरोध किया गया है। महिला व पुरूष अलग अलग समूह में घर-घर जाकर ग्रामसभा में अधिकतम भागीदारी के लिये ग्राम में पंजीकृत मतदाताओं को प्रेरित कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.