---Advertisement---

शहर को मिली करोड़ों की सौगात, मिनी स्मार्टसिटी के लिए करेंगे प्रयास

By
On:
Follow Us

11 वर्ष इंतज़ार के बाद जल आवर्धन योजना का लोकार्पण
इटारसी। शहर की तारीख में 21 जुलाई, शुक्रवार का दिन स्वर्णिम कहा जाएगा। राज्य सरकार की ओर से एकसाथ इतनी सारी योजनाओं के लिए करोड़ों की राशि संभवत: पहली बार किसी मंत्री ने स्वीकृत की होगी। इटारसी शहर की जल आवर्धन योजना का लोकार्पण करने आयी, प्रदेश की नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह ने यहां हो रहे कार्यों से अभिभूत होकर, शहर को और भी करोड़ों रुपए देने का वायदा कर लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवाज योजना के तहत स्वीकृत 32 में से 9 हितग्राहियों को योजना में मिलने वाली अनुदान राशि का प्रमाण पत्र भेंट किया। उन्होंने शहर की आगामी योजनाओं के लिए करीब तीस करोड़ रुपए की राशि मंजूर की।
it210717इस अवसर पर मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल, नगर पालिका परिषद इटारसी की अध्यक्ष श्रीमती सुधा राजेन्द्र अग्रवाल, पिपरिया नपाध्यक्ष राजीव जैसवाल, नपा इटारसी के उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पीयूष शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, नगराध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, मंडी अध्यक्ष विक्रम तोमर, मुख्य अभियंता नगरीय प्रशासन प्रभाकांत कटारे, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, समस्त सभापति, पार्षद मौजूद थे। संचालन प्रमोद पगारे ने तथा आभार प्रदर्शन सभापति राकेश जाधव ने किया।
जल आवर्धन योजना का लोकार्पण
श्री साईं कृष्णा रिसोर्ट के सभागार में एलईडी पर योजना की जानकारी प्रसारित की गई थी। नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा सहित सभी अतिथियों ने जल आवर्धन योजना के शिलालेख का अनावरण किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे, भाजपा पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का सत्कार किया तथा महिला पार्षदों और महिला मोर्चा की सदस्यों ने मंत्री श्रीमती सिंह का तथा पुरुष पार्षदों और भाजपा सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया।
मंत्री ने लगायी सौगातों की झड़ी लगा
नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने शहर के विकास के लिए नपाध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल द्वारा उद्बोधन में रखी सभी मांगों को मंजूर कर लिया है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नपाध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल की मांग पर जलावर्धन योजना के लिए शेष बची राशि पौने छह करोड़ की राशि को विशेष निधि से मंजूर किया। शहर में जलवितरण पाइप लाइन के लिए 23 करोड़ रुपए, एनएच 69 पर क्षतिग्रस्त लाइन बदलने 50 लाख, ई लायब्रेरी के लिए 10 लाख रुपए और खेल प्रशाल के लिए 30 लाख रुपए की राशि को मंजूरी दी।
मिनी स्मार्टसिटी के लिए प्रयास होगा
समारोह में मौजूद नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती सिंह को जब यह बताया गया कि अमृत योजना में इटारसी का नाम कुछ अंकों से रह गया तो उन्होंने कहा कि इटारसी का नाम मिनी स्मार्टसिटी के लिए पुन: जोड़ दिया है। अब नगर प्रशासन के अधिकारी ऐसे प्रयास करें कि नियमों में कोई कमी न रह जाए। इस बार कोई कमी नहीं रहे, मेरी इस शहर को स्मार्टसिटी के लिए शुभकामनाएं। सारे लोग मिलकर इस योजना को पाने के लिए मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मिनी स्मार्टसिटी योजना में शहर शामिल हो गया तो इसका विकास कार्य में काफी तेजी आ जाएगी।
अतिथियों ने कहा ये…
वाट्सअप ग्रुप से हुई मॉनिटरिंग : डॉ. शर्मा
समारोह के मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने कहा कि जनता बीते दो वर्ष से पानी को लेकर होने वाले संकट से परेशान थी, क्योंकि जलस्रोत सूख रहे थे। कांग्रेस की नपा के समय सबसे पहले पाइप खरीदे और टंकियां बनायी, जबकि मेहराघाट में एक भी काम शुरु नहीं किया। जब वहां ही काम नहीं हुआ तो ये टंकियां और पाइप लाइन किस काम के? ढाई वर्ष पूर्व भाजपा की नपा आयी तो तत्कालीन कलेक्टर संकेत भोंडवे, इटारसी एसडीएम, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, दोषियान के अधिकारियों और भोपाल में मुख्य अभियंता सहित नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों का एक वाट्सअप ग्रुप बनाया और योजना में रोज होने वाले कामों का फीडबैक लेना शुरु किया। इससे काम मेें तेजी आयी और आज लोकार्पण कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हम जल्द ही तवा के पानी से पहली टंकी भर सकेंगे, ऐसी उम्मीद है। डॉ. शर्मा ने बताया कि पुरानी इटारसी के कन्या उमा शाला भवन के लिए 75 लाख रुपए की राशि भी स्वीकृत हो गयी है।
सौगात दिलाने में डॉ. शर्मा ने मेहनत की : माया सिंह
it21717 3कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश की नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि डॉ. शर्मा चूंकि विधानसभा के अध्यक्ष हैं, अत: उनके पास बहुत काम होता है, बावजूद इसके उनको अपने क्षेत्र के विकास की काफी चिंता रहती है। इस योजना को पूर्ण कराने के लिए भी डॉ. शर्मा ने काफी मेहनत की है। उन्होंने काम तेजी से पूर्ण हो, इसके लिए चिंता के साथ फालोअप भी किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी निकायों में पेयजल की समस्या को हल करने के लिए काफी राशि का प्रावधान कर जल संकट का निराकरण पर ध्यान दिया है। उनकी इस विकास परक सोच के कारण आज प्रदेश में बदलाव के साथ विकास भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ कहती थी, जबकि भाजपा के शासनकाल में हर आमजन को $खास बनाने का प्रयास हो रहा है, जन और तंत्र की दूरी कम हुई है। पहली बार मुख्यमंत्री निवास सभी वर्गों के लिए खुला है, जहां पंचायतें हो रही हैं और प्राप्त सुझावों के आधार पर योजनाएं बन रही हैं।
चुनावी वायदे पूरे : जैसवाल
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने और विधानसभा अध्यक्ष ने नगर पालिका चुनावों के समय शहर की जनता से जो वायदे किए थे, वे तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। जो रह गए हैं, शेष समय में पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद आगामी वर्षों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है, जल आवर्धन योजना भी आगामी तीस वर्षों को ध्यान में रखते हुए बनी है।
सपना हो रहा है पूरा : नपाध्यक्ष
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि हमने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस बात का वायदा किया था तक परिषद में आए तो वर्षों से बंद पड़ी जल आवर्धन योजना को पूर्ण कराएंगे। हमने चुनाव में किया गया वायदा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हमारा सपना पूरा हो रहा है, इसके लिए योजना को पूर्ण कराने में बहुत से लोगों का सहयोग रहा है, वे सभी सहयोगी इसमें बधाई के पात्र हैं।
प्रधानमंत्री आवास के प्रमाण पत्र दिए
it210717 1अतिथियों ने समारोह में ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि के प्रमाण पत्र भी वितरित किए हैं। यह राशि मकान की मरम्मत, निर्माण आदि के लिए दी जाती है। मंत्री श्रीमती सिंह, विस अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने वार्ड 12 के चतरू पिता नारायण सिंह, गुंफाबाई पति दगड़ू, कैलाश सावरेने पिता पदम, परसराम पिता घासीराम, फूलपुरी पिता पूरनपुरी गोस्वामी, रमेश पिता रामप्रसाद, वार्ड 11 के दुर्गा प्रसाद पिता खुमानलाल, वार्ड 9 से रविन्द्र केवल पिता सुरेश केवट के 25 हजार रुपए की राशि की पहली किश्त का प्रमाण पत्र दिया।
और सुदृढ़ होगी सफाई व्यवस्था
it21717 2जल आवर्धन योजना के लोकार्पण समारोह के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने नगर पालिका परिषद द्वारा खरीदे गए दस नए कचरा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शहर में रवाना किया। अब शहर के सफाई बेड़े में दस नए वाहन शामिल होने से सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है। नगर पालिका पहले से ही मुख्य मार्गों पर कचरा वाहन संचालित कर रही है। नए वाहन आने से व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो जाएगी।
 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.