---Advertisement---

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

By
On:
Follow Us

इटारसी। 2 माह पूर्व 24 फ रवरी को सिटी थाने में दर्ज हुए दुष्कर्म मामले के आरोपी अखिलेश चौधरी पिता नारायण चौधरी निवासी महिषी जिला सहरसा बिहार को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर शादी का झांसा देकर छात्रा से 9 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप है।
ये थी घटना
24 फ रवरी को 31 वर्षीया युवती ने शिकायत की थी कि 6 जून 2008 को अपनी बड़ी बहन के यहां खंडवा गई थी। जहां उसकी बहन रहती थी, उसी फ्लोर की ऊपरी मंजिल पर युवक अखिलेश भी रहता था जो उस वक्त दादा इंजीनियरिंग कालेज खंडवा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लड़की वहां कुछ दिन रही तो दोनों की मुलाकातें बढ़ी और वे प्रेम करने लगे। कुछ दिन बाद युवती इटारसी वापस आ गई तो युवक उससे मिलने यहां आता-जाता रहा। 25 अगस्त 2008 को युवती के परिजन खंडवा गए हुए थे तो युवक इटारसी आया और उसने युवती को बूढ़ी माता मंदिर ले जाकर मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाकर विवाह कर लिया। इसके बाद उसने युवती से संबंध स्थापित किए और कहा कि जब उसकी नौकरी लग जाएगी तो वह उससे समाज के सामने विवाह करेगा। युवती के अनुसार उसने गर्भवती होने पर 2009 में उसका गर्भपात भी कराया है। कुछ दिनों के बाद युवती ने आरोपी से सामाजिक रूप से विवाह करने को कहा, तो आरोपी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि तुम छोटी जाति को हो, मैं तुमसे विवाह नहीं कर सकता। युवक ने जब युवती को जनवरी 17 में बताया कि वह बिहार में अपनी ही जाति की युवती से शादी कर रहा है तो युवती ने बिहार में भी उसकी शिकायत की थी। युवक ने युवती के दो दोस्तों के मोबाइल पर उसके कुछ लेटर भेजकर धमकी दी कि वह इन्हें सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद युवती ने इटरसी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376 (2), (एन), 506, 3 (2) (व्ही) के तहत मामला दर्ज किया था और मंगलवार को पुलिस ने अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.