इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लक्कड़गंज में सावन मास के दसवें दिन श्री शिव पूजन एवं रूद्राभिषेक संपन्न हुआ। महिलाओं ने दूध, दही, घी, शक्कर, शहद से भगवान भोले का पंचामृत स्नान कराया। बीती रात शहर में तेज बारिश होने के बावजूद भी आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं में कोई कमी नही आई। मुख्य आचार्य पं. अतुल मिश्रा ने विधि विधान से पूजन अर्चन करवाया। नर्मदांचल के जाने माने भागवत कथाकार पं. मनमोहन शास्त्री आज विशेष तौर पर भगवान शिव की कथा के लिये मंदिर में उपस्थित थे। अनुष्ठान के आचार्य पं. सत्येन्द्र पांडे, पं. राहुल गोस्वामी, पं. पीयूष पांडे, पं. नीलेश दुबे एवं पं. अमित दुबे ने अनुष्ठान में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। बाबा भोले नाथ के अनुष्ठान में सवा लाख महामृत्युजंय जाप और श्री रामचरित मानस का सस्वर पाठन किया जा रहा है।
शिवपूजन एवं रूद्राभिषेक का दसवां दिवस
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







