डबल विकेट क्रिकेट एशियन सीरिज 2 से 6 अगस्त तक कोलंबो में होगी
इटारसी। मध्यप्रदेश के चार खिलाड़ी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 2 से 6 अगस्त तक होने वाली डबल विकेट क्रिकेट एशियन सीरिज में भारतीय 19 वर्ष बालक की टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे। टीम को यहां पांच मैचों की श्रंखला खेलना है। डबल विकेट क्रिकेट इंडिया की टीम में मध्यप्रदेश से विजुल आनंद मालवीय, उत्कर्ष पटेल, तुषार तानपुरे और नमन धुर्वे का चयन किया है। विजुल मालवीय केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के विद्यार्थी रहे हैं, और नमन धुर्वे भी केन्द्रीय विद्यालय 1 के विद्यार्थी हैं। इन दोनों के कोच अर्पण दुबे हैं, इसी तरह से तुषार तानपुरे कॉन्वेंट स्कूल भोपाल के छात्र हैं जिनको मोहसिन हसन ने कोच किया है। उत्कर्ष पटेल अग्रवाल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं, इन्हें भी अर्पण दुबे ने ही कोचिंग दी है। इन चार खिलाडिय़ों के अलावा हनी, विष्णु, गगन, साधड़, अजित केरल से, राहुल और हरिशंकर दिल्ली, जय और नील गोपलानी गुजरात से शामिल किए गए हैं। टीम के कोच वीरेन्द्र सिंह दहिया रोहतक से रहेंगे।
टीम के मैनेजर अश्वनी मालवीय ने बताया कि विजुल मालवीय टीम के कप्तान हो सकते हैं, क्योंकि उनका नाम इस दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। ये चारों खिलाड़ी इटारसी से 31 जुलाई को चेन्नई के लिए अंडमान एक्सप्रेस से सुबह 5:30 बजे रवाना होंगे और वहां से हवाईजहाज से कोलंबो जाएंगे।
श्रीलंका खेलने जाएंगे प्रदेश के चार खिलाड़ी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







