सात दिवसीय रविदास पुराण का समापन
इटारसी। भीलटदेव मेला परिसर में विगत सात दिनों से चल रही रविदास पुराण का माघ पूर्णिमा पर समापन हो गया। इस अवसर पर यहां संत रविदास की जयंती भी मनायी गयी। संत रविदास पुराण सतपाल महाराज चंडीगढ़ के श्रीमुख से कही जा रही थी।
संत रविदास जयंती आयोजन में समाज के पूरे मध्यप्रदेश के सामाजिक लोग उपस्थित हुए। वरिष्ठ समाजसेवी मिट्ठू लाल बकोरिया जांगड़ा महासभा तहसील अध्यक्ष ने बताया कि संत रविदास जयंती के साथ ही यहां सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जिसमें दो जोड़ों ने रविदासिया धर्म पद्धति से विवाह किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रेम शंकर वर्मा शामिल हुए। उन्होंने यहां टीनशेड के लिए 500000 रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम उपरांत भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया। इस अवसर पर राजेश बेनीवाल अध्यक्ष जांगड़ा महासभा भोपाल, नेपाल सिंह दामले जिला अध्यक्ष जांगड़ा महासभा होशंगाबाद, मि_ू लाल बकोरिया तहसील अध्यक्ष सिवनी मालवा एवं समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संत रविदास जयंती मनाई
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 643 वॉ जन्म उत्सव निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर परिसर मेहरागांव में माल्यार्पण एवं प्रसाद वितरण कर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद लोंगरे, रामनाथ चौधरी, संजय मंडराई, राकेश चंदेल, पप्पू आठनेरे, नवीन चौधरी, संतोष पथोरिया, अंबिका चौधरी, चंद्रकांत बहारे, ओमप्रकाश साकल्ले, युवराज चौरे, इमरान खान सहित गांव की महिलाएं उपस्थित थीं। इस अवसर पर लोंगरे ने कहा हमें गुरु रविदास जी के विचारों को आत्मसात करना होगा। राकेश चंदेले ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। संचालन संजय मंडराई ने किया, आभार प्रदर्शन गोपाल मंसूरे ने किया।
संत रविदास जयंती मनायी, दो जोड़ों के विवाह हुए


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






