इटारसी। नर्मदापुरम संभाग के बैतूल और होशंगाबाद जिले में कहीं-कहीं वर्षा या गरज, चमक के साथ बौछारें तथा तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर एवं होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्ष दर्ज की गई तथा शेष संभाग में मौसम शुष्क रहा है। इस दौरान मलाजखंड में 2 और परसवाड़ा में 1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। होशंगाबाद संभाग में सामान्य से कम तथा शेष संभाग के जिलों में सामान्य तापमान रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगौन जिले में दर्ज किया गया। होशंगाबाद का न्यनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।
संभाग में गरज, चमक के साथ हो सकती है बौछारें


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






