इटारसी। मुंबई-हावड़ा मेल में सफर कर रहे एक यात्री की भुसावल के पास मौत हो गई। यात्री बीमार बताया जा रहा है। डिप्टी एसएस अनिल राय ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली थी कि 12322 मुंबई-हावड़ा मेल के इंजन से तीसरी सामान्य बोगी में एक यात्री गेंदालाल विश्वकर्मा 56 वर्ष की मौत हो गई है। वह कल्याण से सतना जा रहा था। यात्री के शव को यहां उतारा गया। यात्री के साथ आ रहे उसके साथी ने विजय ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार था। सूचना पर श्री राय ने आरपीएफ-जीआरपी के साथ जाकर उसके शव को यहां उतारा और आगमी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंपा।
सफर के दौरान यात्री की मौत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








