इटारसी। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभावान बनाने के लिए ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज आयुध निर्माणी इटारसी के खेल मैदान में शाम 5:30 बजे समर कैंप का उद्घाटन संयुक्त महाप्रबंधक केएस मीना ने किया. समर केंप में क्रिकेट, हाकी, फुटबाल, वालीवाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स आदि खेल सिखाये जा रहे हैं।
बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण कोच शिरोमणि कुशवाहा, गजेंद्र पटेल, हरीश थापा, मोहित बाबरिया, अनिल कुमार, विकास कोरी, दीपकांत पटेल, अरुण कहार दे रहे हैं। समर कैंप के उद्घाटन अवसर पर आर्डनेंस फैक्ट्री की सभी यूनियन भारतीय मजदूर संघ, एम्पलाय यूनियन, इंटक के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
समर कैंप में बच्चे सीख रहे क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








