नारी इस देश की आबादी का लगभग आधा और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और देश के विकास की रफ्तार और सामाजिक उत्थान में उसकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। नारी यदि कुछ कर सकी है तो उसके पीछे समाज की ही कुछ महिलाओं की अहम भूमिका है, जिनकी प्रेरणा से वे आगे बढ़ती जा सही हैं। ऐसी ही प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व की धनी हैं श्रीमती नीरजा फौजदार। लंबे समय से समाजसेवा में एक परिचित नाम है। उनकी सेवा के प्रति लगनशीलता, कर्मठता और ईमानदार प्रयासों से ही उनकी एक अलग और अमिट छबि बन सकी है। वे हमेशा सक्रिय रहकर समाज और प्रशासन के साथ मिलकर जनसेवा में जुटी हुई हैं। आदर्श महिला क्लब के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सदस्यों के सहयोग से उन्होंने कई उल्लेखनीय सामाजिक कार्य किए हैं। उन्होंने कई रक्तदान शिविर आयोजित किए और स्वयं भी रक्तदान किया है। कन्यादान योजना में सहयोग, स्वास्थ्य शिविर, गरीब बस्तियों में कपड़े वितरण, अनाथ आश्रम में सेवा, बाढ़ के वक्त पीडि़तों को भोजन सहित अनेक ऐसे कार्य हैं, जो उनके व्यक्तित्व को पूर्ण बनाते हैं। महिला दिवस पर उनका संदेश है कि महिलाएं आगे आए और यह सोच लेकर समाजसेवा करें कि हम बदलेंगे तो समाज बदलेगा और समाज बदलेगा तो देश भी बदलेगा।
समाजसेवा में हमेशा तत्पर श्रीमती नीरजा फौजदार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
