इटारसी। सोमवार को होशंगाबाद एसएनजी ग्राउंड पर मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं तेन्दुखेड़ा विधायक संजय शर्मा से प्रेरित होकर सिवनीमालवा विस से भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जनपद अध्यक्ष सुधीर पटैल, भाजप नेता समीर शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीवन रघुवंशी, विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष केके तिवारी ने करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस घटनाक्रम से सिवनी मालवा में भाजपा को झटका लगेगा। समीर शर्मा लंबे समय से भाजपा में सक्रिय थे, वे तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा के करीबी हैं। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
समीर शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
For Feedback - info[@]narmadanchal.com