इटारसी। विश्व हाथ धुलाई दिवस पर कस्तूरबा कन्या प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का संयुक्त रूप से हाथ धुलाई का कार्यक्रम में मोहल्ला समिति गांधीनगर के सदस्यों ने स्वस्थ रहने संबधी ज्ञानवर्धक जानकारी छात्राओं को दी।
माध्यमिक शाला की संस्था प्रधान सुमित्रा अग्रवाल ने बताया कि कक्षा आठवीं की छात्रा बेबी बंशकार ने सही तरीके से हाथ धोने की विभिन्न मुद्राओं की जानकारी उपस्थित छात्राओं एवं समिति सदस्यों के समक्ष दी। समिति के सदस्य प्रकाश ताम्रकार ने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए अपने हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। हाथों में लगी गंदगी पेट में पहुंचकर हमारे लिए अनेक बीमारियों का कारण बनती हैं। जीपी दीक्षित ने कहा की हाथ धोने में हमें साबुन का अवश्य उपयोग करना चाहिए। हमारी लापरवाही ही हमारे रोग का कारण बनती है एवं परिवार पर अनावश्यक खर्च का भार पड़ता है।
राजकुमार दुबे ने कहा भोजन करने से पहले एवं शौच जाने के उपरांत हर हाल में सही तरीके से हाथ धोना चाहिए अन्यथा हम पेट की बीमारी के रोग से ग्रस्त हो सकते हैं। मोहल्ला समिति के सदस्यों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मिष्ठान एवं स्टेशनरी वितरण किया। संचालन सुमित्रा अग्रवाल ने किया एवं आभार श्रद्धा गौर ने माना। कार्यक्रम में हंसा कपूर और प्रियंका तायवड़े का सराहनीय योगदान रहा। मोहल्ला समिति के सदस्य रामस्वरूप भार्वेश, विजय दुबे, प्रकाश ताम्रकार, राजेंद्र चतुर्वेदी, राहुल भाट, द्वारका गोहिया, केपी सैनी, श्रीराम दुबे, बृजमोहन सिंह मीना उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
सही तरीके से हाथ धोने की जानकारी दी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com