इटारसी। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 20 फरवरी को नगर पालिका ने वृद्धाश्रम अपनाघर में जाकर बुजुर्गों का सम्मान किया और उनको फल वितरित किये। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और वृद्धावस्था प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित थे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीपी राय, राजस्व निरीक्षक भरतलाल सिंघावने, सामाजिक न्याय विभाग से विस्तार अधिकारी सोनम बैस, वृद्धावस्था प्रबंधन समिति के नवनीत कोहली सहित नगर पालिका के कर्मचारियों ने वृद्धाश्रम अपनाघर में पहुंचकर यहां रहे रहे बुजुर्गों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और शॉल-श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर बुजुर्गों को फल भी वितरित किये गये।
सामाजिक न्याय दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







