इटारसी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सीएम हेल्प लाइन में एल-1 स्तर पर शिकायतों का निराकरण नहीं होने और समयसीमा में जवाब दर्ज नहीं होने के कारण एल-2 स्तर पर जाने के कारण 9 कर्मचारी अधिकारियों को नोटिस जारी कर एक-एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की अनुशंसा करने संबंधी चेतावनी दी है।
सीएमओ सुरेश दुबे ने बताया कि सीएम हेल्प लाइन में एल-1 स्तर पर समयसीमा में जवाब दर्ज नहीं होने के कारण एल-2 स्तर पर जा रही हैं जिससे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष कार्यालय की छबि धूमिल हो रही है। श्री दुबे ने कहा कि यह कर्तव्य के प्रति अरुचि उजागर करने वाला कृत्य है। सीएम हेल्प लाइन शासन की एक योजना है और शासन की योजना में लापरवाही स्पष्ट उजागर हो रही है। इन कर्मचारियों को कई बार मौखिक और लिखित सूचना के बाद भी सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु गंभीर नहीं हुए हैं। इन कर्मचारियों से कहा है कि क्यों न आपकी एक-एक वेतनवृद्धि रोककर शासन को अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु लिखा जाए।
ये नोटिस सहायक यंत्री आरके जोशी, उपयंत्री मुकेश जैन, श्रीकृष्ण बोहरे, संतोष सिंह बैस, भरतलाल सिंघावने राजस्व निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक संजय दीक्षित, एआरआई संजीव श्रीवास्तव और गणेश सीलिया को जारी किये गए हैं।
सीएम हेल्प लाइन में लापरवाही पर 9 को नोटिस
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








