सोहागपुर। ग्राम करनपुर में बोलेरो एवं मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज नर्मदा अपना अस्पताल में चल रहा है। घायलों में भी तीन की हालत गंभीर है। सभी घायल जबलपुर एवं सागर के निवासी हैं। मोटरसाइकिल पर सवार शिक्षक के पैर में फ्रैक्चर है। शिक्षक मुकेश मिश्रा पिता राजेश मिश्रा उम्र 34 वर्ष अजमेरी सोहागपुर आज 12 वीं कक्षा की परीक्षा दिलवाकर घर लौट रहे थे। बोलेरो में सवार के नाम इस प्रकार हैं ज्ञान बाई पति राम विशाल सेन उम्र 50 वर्ष ग्राम बेरखेड़ा पाटन जबलपुर, गोविंद सेन पिता सरजू प्रसाद सेन उम्र 31 वर्ष ग्राम रेहली सागर, मालती पटेल पति संतोष पटेल उम्र 55 वर्ष ग्राम बेरखेड़ा पाटन जबलपुर, रामविलास पिता बद्री प्रसाद सेन उम्र 53 वर्ष ग्राम बेरखेड़ा पाटन जबलपुर, श्याम सेन पिता गोरेलाल सेन उम्र 70 वर्ष ग्राम पंडारिया पाटन जबलपुर, कमल सेन पिता सरजू प्रसाद सेन उम्र 37 वर्ष ग्राम रहेली सागर।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
सोहागपुर के करनपुर में सड़क हादसा, 2 की मौत 6 घायल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com