---Advertisement---

स्वच्छता और स्वास्थ्य पर दिए टिप्स

By
On:
Follow Us

व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ का व्याख्यान कार्यक्रम
इटारसी। शासकीय एम.जी.एम. पी.जी. महाविद्यालय, इटारसी में संचालित व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के द्वारा स्वच्छ रहो स्वस्थ रहो विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके पगारे ने की तथा व्याख्यान शासकीय चिकित्सालय इटारसी से डॉ. आभा जैन ने प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. पीके पगारे ने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपने चारों तरफ स्वच्छता का विशेष ध्यान दें क्योंकि स्वच्छता के बिना स्वास्थ्य की कल्पना नहीं की जा सकती है। अपने व्याख्यान में डॉ. आभा जैन ने अच्छे स्वास्थ्य हेतु आवश्यक सावधानियां, खानपान के प्रति ध्यान एवं पर्यावरण की स्वच्छता के संबंध में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता के प्रति सतर्कता दोनों आज के समय में महत्वपूर्ण है। अपने व्याख्यान में छात्राओं से संबंधित शारीरिक परेशानियों एवं निराकरण के बारे में भी उन्होंने प्रकाश डाला। छात्राओं ने उनसे अपनी जिज्ञासा दूर करने हेतु कई सवाल पूछे जैसे शरीर में रक्त की कमी के कारण एवं निराकरण, अनिद्रा की समस्या, रक्तचाप जनित समस्या, डायबिटीज संबंधी समस्या आदि। इस अवसर पर इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ठाकुर उपस्थित थी, जिन्होंने डॉ. आभा जैन को पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। संचालन व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पीके अग्रवाल ने किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.