सचिन शुक्ला
शाहपुर। स्वाइन फ्लू रोग से बचाव एवं रोकथाम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यशाला में विधायक ने उपस्थितों को इस रोग से बचाव के बारे में समझाया।
कार्यशाला में बताया गया है कि खांसते, छींकते समय मुंह को रूमाल से ढंकें, हाथ को साबुन से धोयें, संक्रमित व्यक्ति के वस्त्र, तौलिये, रूमाल का उपयोग नहीं करें, सर्दी जुकाम होने पर चकित्सक को दिखाये, हाथ धोये बिना आंख, नाक, मुंह को नहीं छुयें साथ ही स्वच्छता से रहें। बीएमओ डॉ संजय खातरकर ने बताया की स्वाइन फ्लू का संक्रमण नाक, मुँह , गले से शुरू होकर फेफड़ों तक पहुंचकर जानलेवा हो जाता है। सांस लेने में तकलीफ होने पर डॉक्टर की सलाह लें। शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में स्वाइन फ्लू के इलाज एवं दवाएं उपलब्ध है। संक्रमित व्यक्ति अपनी जांच और इलाज करा सकता है । जिला प्रसासन स्वाइन फ्लू के रोकथाम के लिए मुस्तैद है।
कार्यशाला में विधायक मंगल सिंग से नवीन पोस्टमार्टम कक्ष और स्वास्थ्य केंद्र में नई एम्बुलेंस की मांग रखी। शाहपुर का पोस्टमार्टम कक्ष जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है , एम्बुलेंस वाहन काफी पुराना हो गया है। विधायक ने रोगी कल्याण समिति की मीटिंग में समस्या का हल करने की बात कर उपस्थितों को आश्वस्त किया। विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मरीजों से चर्चा की। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष सतीश मिश्रा, कांतिलाल यादव, कुलदीप चौधरी, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल जैन, डॉ संजय खातरकर, डॉ विपिन पटेल, डॉ आशीष और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







