वार्ड 8 उत्तर बंगलिया से पार्षद श्रीमती प्रियंका बसंत चौहान ने अपने छोटे से राजनीतिक जीवन में वो कर दिखाया जो कुशल राजनीतिज्ञ भी नहीं कर पाए। जब उन्होंने अपने वार्ड से पार्षद का चुनाव जीता, यहां विकास के नाम पर मूलभूत सुविधाएं तक नहीं थीं। सबसे बड़ी समस्या पेयजल की सुविधा और सड़क नहीं होना थी। उन्होंने अपने प्रयासों से इन दोनों समस्याओं पर लगभग काबू पा लिया है। आज वार्ड में ये सुविधाएं उपलब्ध हो गयी हैं। न सिर्फ अपने वार्ड में बल्कि अपनी जीवटता के कारण ही भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में उन्हें मंत्री पद मिला है। उनके अपने वार्ड के प्रति संघर्ष का ही नतीजा है कि यहां की शराब की दुकान हटवाकर उन्होंने महिलाओं को सम्मान दिलाया। 5 जुलाई को जन्मीं श्रीमती प्रियंका चौहान ने बीए तक शिक्षा हासिल की है। गाने सुनने, डांसिंग और कुकिंग में रुचि रखने वाली श्रीमती चौहान ने सामाजिक कार्यों में हमेशा जागरुक होकर आगे बढऩे का प्रयास किया है। यही उम्मीद वे हर महिला से रखती हैं। आज भी वे अपने वार्ड की समस्याओं के लिए सतत प्रयास कर रही हैं।
हमेशा जागरुक होकर आगे बढऩे का प्रयास करें : श्रीमती प्रियंका चौहान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
