इटारसी। इंडोनेशिया में खेले जा रहे एशियन गेम्स-2018 के 13 वें दिन शुक्रवार को भारत के खाते में सेलिंग (नौकायन) में 3 मैडल आए। वर्षा गौतम और श्वेता शेरवेगर ने महिलाओं की 49 मीटर एफएक्स स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद हर्षिता तोमर ने ओपन लेजर 4.7 स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता। पुरुषों की 49 मी स्पर्धा में वरुण ठक्कर और केसी गणपति ने ब्रॉन्ज मैडल देश को दिलाया। 16 वर्षीय हर्षिता ने मात्र 4 साल में सेलिंग में यह उपलब्धि हासिल की। हर्षिता 4 साल से पहले सेलिंग के बारे में जानती नहीं थी। हर्षिता अधिवक्ता बलदेव सोलंकी की भांजी हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
हर्षिता तोमर ने जीता कांस्य
For Feedback - info[@]narmadanchal.com