इटारसी। यातायात पुलिस शहर में हेलमेट अभियान चला रही है। इसके तहत बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों पर हेलमेट नहीं मिलने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। आज शाम को भी ट्रैफिक प्रभारी नागेश वर्मा के नेतृत्व में यातायात अमले ने पुलिस थाने के सामने हेलमेट अभियान चलाया।
श्री वर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आज चैकिंग करके पंद्रह दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे और 3750 रुपए का राजस्व वसूला। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की जानकारी लगते ही वाहन चालकों ने अपने रास्ते बदल दिए थे। बाजार से पुरानी इटारसी और खेड़ा तरफ जा रहे वाहन चालकों ने बायपास और नाला मोहल्ला होकर ठंडी पुलिया का रास्ता अपनाया तो जो हाथ आया, उससे पुलिस ने चालान काटकर जुर्माना वसूला। श्री वर्मा ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
हेलमेट अभियान : चालान काटकर वसूला राजस्व
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








