होशंगाबाद। जिले में जेस्टटेशनल डायबिटीज मेलाइटस (जीडीएम) पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में नोवो नार्डिक्स एजुकेशन फाउडेंशन एवं जपाईगो एवं भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से गर्भवती महिलाओं मे होने वाली डायबिटीज की रोकथाम के लिए पूरे भारत में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में होशंगाबाद जिले को चुना। इस उपलक्ष्य में आज डीएचओ-2 डॉ. नलिनी गौड़ की अध्यक्षता में जीडीएम दिवस जिला प्रशिक्षण केन्द्र होशंगाबाद एवं जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में मनाया गया।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









