---Advertisement---

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय सीपीई इटारसी की 05 छात्राएं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चयनित

By
On:
Follow Us

इटारसी। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय सीपीई (PM Shri Kendriya Vidyalaya CPE) की पांच छात्राओं का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता (National Hockey Competition) के लिए हुआ है। विद्यालय की वैष्णवी चौरे (Vaishnavi Chaure), नयना (Nayana), यशवनी सराठे (Yashwani Sarathe), अवनी आर्या (Avni Arya), महक केवट (Mehak Kewat) का चयन केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग ( Kendriya Vidyalaya Sangathan Bhopal Division) की राष्ट्रीय हॉकी टीम अन्डर 17 वर्ष के लिए हुआ।

प्रतियोगिता 03 से 07 सितंबर 2024 तक जम्मू में आयोजित की जावेगी। प्रतियोगिता से पहले 29 से 31 अगस्त तक इनका कोचिंग कैंप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है, कोचिंग कैंप में भाग लेने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) से उक्त छात्राएं मार्ग संरक्षिका श्रीमती माधुरी बोरकर (Mrs. Madhuri Borkar) के साथ रवाना हुई।

उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी अभिषेक संतोरे ने दी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इनके अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार राय, वरिष्ठ शिक्षक सुभाषचन्द्र, विद्यालय के हॉकी कोच शेख नियाज एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई प्रेषित की है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.