इटारसी। आज आदिवासी कोरकू कल्याण समिति नर्मदापुरम के तत्वावधान में मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान हेतु आदिवासी राजा भभूत सिंह कोरकू प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के लगभग 120 बच्चे शामिल हुये। सभी मेधावी छात्र छात्राओ को प्रमाण पत्र एवं केरियर गाइडेंस प्रदान किया। कार्यक्रम में कोरकू समाज के सभी लोगों को समाजसेवा करने एवं नशामुक्त समाज बनाने हेतु शपथ दिलायी गई।
इस अवसर पर एसडीओ राकेश कासदे, जिलाध्यक्ष नर्मदाप्रसाद नागले, जिला पंचायत सदस्य सीमा कासदे, प्रदेश संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश धुर्वे, इंजीनियर सुनील चौहान, प्रांतीय महासचिव कमल सिंह मवासे, फागराम शीलू, जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, प्रेमवती मवासे, विनीता चौहान, बाबूलाल कलम, एसआर साकोम, जयसिंह बारसकर, शशि पांसे, विकास सेलूकर, शिवलाल बारसकर, रतनलाल भुसारे, अमित काजले, कालूराम शीलू सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।








