होशंगाबाद। कोविड 19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत 24 जुलाई शनिवार को 51 टीकाकरण केन्द्रों में 18 प्लस आयु के नागरिकों कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नलिनी गौड ने बताया कि शनिवार को 14871 नागरिकों को कोविशील्ड का पहला और दूसरा डोज लगाया गया। जिले में निर्धारित लक्ष्य 14200 टीकाकरण के विरुद्ध 104 प्रतिशत उपलब्धि रही है।
यूजिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि होशंगाबाद में 1482 , बाबई में 1666 , इटारसी में 2036, बनखेड़ी में 1616 ,पिपरिया में 1804 , सोहागपुर में 1765 , सिवनीमालवा में 1662 , सुखतवा में 1402 एवं डोलरिया में1438 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। किसी भी नागरिक को टीकाकरण पश्चात कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नही हुआ है।
14871 नागरिकों ने लगवाई वैक्सीन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









