होशंगाबाद। अहिरवार समाज संघ जिला होशंगाबाद द्वारा समाजिक संगठन के स्थापना दिवस पर मूक-बधिर संस्था मालाखेडी में बच्चों को कापी, किताब, पेन व फल वितरण कर मनाया गया। इसके पश्चात संघ की बैठक हुई। बैठक में अहिरवार समाज संघ युवा प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अजय अहिरवार, संभाग अध्यक्ष भागचंद बरगले,आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी संजेश गोलिया, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल बामने, विनय कुमार बामने, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विकास आर्य, हरि बरगले, संतोष आर्य, गुमान सिंह मांडले, अजय टेक्नो, विजय अहिरवार, अजीत अहिरवार,लोकेश चौधरी, शुभम् अहिरवार, अनिल अहिरवार, सतीश आर्य आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
19 वां स्थापना दिवस मनाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







