इटारसी। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पथरोटा द्वारा रविवार को ग्राम पंचायत भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 20 यूनिट रक्त एकत्र किया। यह शिविर सामाजिक जिम्मेदारी और जीवन बचाने के उद्देश्य से आयोजित किया था। इस नेक पहल को सेवा प्रदाता लाइफलाइन ब्लड सेंटर, इटारसी से डॉ. खुशबू अग्रवाल (बाल रोग विशेषज्ञ) और डॉ. अभिषेक अग्रवाल सहित उनके स्टाफ का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग मिला।
इस अवसर पर भाजपा नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, मुस्कान संस्था संचालक मनीष ठाकुर, थाना प्रभारी पथरोटा संजीव पवार, दुर्गेश मालवीय, कमलेश मंडलोई, पंचायत सचिव ओंकार सिंह सिसौदिया, भाजपा केसला मीडिया प्रभारी शुभम टिकारिया, जन अभियान परिषद परामर्शदाता व्यंकट चिमानिया, पेसा एक्ट मास्टर ट्रेनर विक्रम ठाकुर, उप स्वास्थ्य केंद्र पथरोटा की एनएम दीप्ति महतो, आशा कार्यकर्ता भूमेश वर्मा, ललिता चौरे, नवांकुर सखी कृष्णा चौरे, संध्या चौरे, तथा सामाजिक कार्यकर्ता विकास गोखले, अमित वर्मा, कपिल वर्मा, आलोक चौधरी, अर्पित रावत, प्रशांत रावत, यश महतों, ऋषभ टिकारिया और शुभम गोखले शामिल रहे।









