इटारसी। आदिवासी सेवा समिति तिलक एवं आदिवासी सेवा मंडल नर्मदापुरम के तत्वावधान में आज हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामकर जीवन जीने की कसमें खायीं। विवाह समारोह आज तिलक सिंदूर प्रांगण में आदिवासी रीति रिवाज से हुआ।
आज विवाह समारोह अंतर्गत बारात बड़े धूमधाम ढोल बाजे के साथ लगी। गरीब कन्याओं को जनपद केसला अध्यक्ष गंगाराम कलमे ने प्रत्येक जोड़े को कपड़े भेंट किये। जनपद सीईओ केसला सतीष अग्रवाल ने प्रत्येक जोड़े 30 जोड़ी पायल, 30 जोड़ी बिछियां भेंट की। राजेंद्र सोनी ने प्रत्येक जोड़े को मंगलसूत्र एवं बिछिया, सोने की लोंग भेंट की। सरपंच संघ के अध्यक्ष सेवराम कलमे, बीईओ आशा मौर्य ने बर्तन, सारिका ठाकुर ने श्रंगार सामग्री दी। कांदईकलॉ की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। समिति ने बड़ा देव का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल, समिति के संरक्षक सुरेंद्र धुर्वे, अध्यक्ष बलदेव तेकाम, उपाध्यक्ष मुन्ना मवासे, सचिव जितेंद्र इवने, श्याम लाल वारिवा, अवधराम कुमरे, जगदीश ककोडिय़ा, जनपद सदस्य सुखराम कुमरे, बल्लू महालहा, दुर्गेश धुर्वे, सेवाराम कलमे, विनोद वारिवा, भूमका कमलेश धुर्वे, बंसीलाल मर्सकोले, बृजलाल उईके सहित पूरी टीम मौजूद रही।









